Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गौकशी में दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना समेत पांच फरार
  • ऊधम सिंह नगर

गौकशी में दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना समेत पांच फरार

RNS INDIA NEWS 07/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। नानकमत्ता पुलिस ने नानक सागर जलाशय बंधे के पास हुई गौकशी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि सरगना समेत पांच आरोपी फरार हैं। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। 23 फरवरी को सुबह बंधे के पास गौवंशीय पशु के कटे अंग मिले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ खटीमा वीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने एसओ देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसओ के अनुसार छह मार्च को उसी स्थान पर गौकशी होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मुन्तासिर निवासी ग्राम भुट्टा जाबिर भोजीपुरा बरेली और अजमत अली निवासी ग्राम आनन्दपुर, पूरनपुर पीलीभीत बताए। जबकि दोनों आरोपियों के साथी कलुवा निवासी भूड़ा हाल निवासी खटीमा, वसीम निवासी भूड़ा बरेली सहित तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व तीन कारतूस, पिकअप वाहन, एक गाय और गौकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भोजीपुरा, खटीमा, शाहजहांपुर थानों में गौवध निवारण अधिनियम में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। अमजद उर्फ डोली के खिलाफ धारा 307 में भी मुकदमा कायम हुआ है। बताया कि कलुआ सरगना है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों की सम्पत्ति की जांच कर जब्त करने की कार्यवाही होगी। टीम में एसओ देवेन्द्र गौरव, एसआई विजेंद्र कुमार व लक्ष्मण जोशी, योगेंद्र कुमार, प्रवीण गोस्वामी, अमित देवरानी, नवनीत कुमार, प्रकाश आर्या, एसओजी के पंकज बिनवाल व कुलदीप शामिल रहे। एसपी सिटी ने गौकशी के खुलासे के लिए टीम को दो हजार इनाम की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के सभी जिला अस्पतालों में रेडियोलॉजी जांच की सुविधा को बढ़ाया जाएगा: सीएम
Next: चोरी के गेट के साथ दो गिरफ्तार, ई रिक्शा बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.