Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आपदा कभी चेतावनी देकर नहीं आती, लेकिन सही प्रशिक्षण कई जिंदगियां बचा सकता है। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के सहयोग से आयोजित कम्युनिटी रिस्पॉन्स वर्कशॉप में छात्रों को आपदा के तत्काल प्रतिक्रिया, आवश्यक बचाव तकनीकों और जीवन रक्षक उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के दौरान विशेषज्ञों ने यह बात कही। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के अधिकारियों ने वर्ष 2005 में स्थापित नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की स्थापना, कार्यप्रणाली, विभिन्न घटकों, आयु सीमा, भूमिकाओं व जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ देशभर में प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है। कठिन परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित बल के रूप में कार्य करती है। वर्कशॉप का मुख्य आकर्षण कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का लाइव प्रशिक्षण रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि वयस्कों और बच्चों को दिए जाने वाले सीपीआर की तकनीक, दबाव की तीव्रता और प्रक्रिया एक-दूसरे से काफी अलग होती है। प्रतिभागियों को व्यवहारिक तरीके से समझाया गया कि सही परिस्थिति में सही तकनीक का उपयोग किस प्रकार किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। छात्रों को यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए किस प्रकार इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर तैयार किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को सौंपी बाइक, पुलिस ने किया 31500 का चालान
Next: राशिफल 28 मई

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.