Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गैर इरादतन हत्या के तीन दोषियों को पांच साल की कैद
  • ऊधम सिंह नगर

गैर इरादतन हत्या के तीन दोषियों को पांच साल की कैद

RNS INDIA NEWS 18/02/2023
rns featured image new

काशीपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के तीन दोषियों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई। जबकि मामले में दो दोषियों को पहले ही 10-10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। आईटीआई थाना क्षेत्र के हेमपुर इस्माइल निवासी लडेतिया देवी ने 22 जून को आईटीआई थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें कहा कि 21 जून की रात उसके पति हेमराज छत पर सोये थे। रात करीब 12 बजे वह जानवरों को चारा डालने उठे। इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने पति पर घर में ताकाझांकी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर उसके पति और पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में ससुर 90 वर्षीय रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें काशीपुर से हल्द्वानी और फिर बरेली रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हरिओम, गुरवचन सिंह, हरि सिंह पुत्र कर्ण सिंह, नेपाल सिंह पुत्र स्व. उत्तम सिंह, चमन सिंह पुत्र भूकन सिंह और एक किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना अधिकारी ने हरिओम और गुरवचन सिंह के खिलाफ धारा 304 ए के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। जबकि नेपाल, चमन और भूकन के नाम विवेचना से निकाल दिये गये। मामले में न्यायालय ने अगस्त 2020 में हरिओम और गुरवचन को दोषी मानते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही विवेचना से निकाले गये हरि सिंह, नेपाल और चमन सिंह के खिलाफ भी धारा 304, 323 का संज्ञान लेकर तीनों आरोपियों को तलब करने और अलग से पत्रावली बनाने के आदेश दिये थे। आरोपियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। जिसे पांच मार्च 2021 को गुण-दोष के आधार पर खारिज कर दिया गया। इस पर नौ मार्च 2021 को आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमपर्ण कर दिया। न्यायालय ने अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान, पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अनुशीलन कर तीनों आरोपियों हरि सिंह, नेपाल व चमन सिंह को पांच-पांच साल के कठोर कारावास और दस-दस हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिनेता निर्मल पांडे को पुण्यतिथि पर किया याद
Next: स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीजीपी अशोक कुमार बने स्टेट चैंपियन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.