Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जोगीठेर नगला, प्रतापपुर नंबर-4 निवासी मंदीप सिंह पुत्र चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी मुलाकात ग्राम भंगाला, जालंधर निवासी अनिल कुमार औजला पुत्र चरनजी लाल से हुई थी। आरोप है कि अनिल ने इंग्लैंड में नौकरी दिलाने और वीजा लगवाकर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि अनिल ने अपने साथी मो. अबरार अहमद के साथ मिलकर हैदराबाद स्थित जयंत रेडी इंटरनेशनल ताइक्वांडो अकादमी के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराए। आरोपियों ने उससे और उसके पिता से सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। पीड़ित के मुताबिक, वीजा प्रक्रिया के नाम पर विभिन्न खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा 8 नवंबर 2024 को दिल्ली में अनिल कुमार को सात लाख रुपये नकद भी दिए गए। बाद में आरोपियों ने पासपोर्ट, टिकट और वीजा उपलब्ध कराया, लेकिन इंग्लैंड जाने के लिए दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर वीजा अमान्य होने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया गया। मंदीप का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसे झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए और अब संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। एसआई राजेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार औजला, मो. अबरार अहमद और जयंत इंटरनेशनल ताइक्वांडो अकादमी, हैदराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Next: शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.