Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक की बजाय 10 कंपनियों को दिया जाए कोरोना वैक्सीन बनाने का लाइसेंस : गडकरी
  • राष्ट्रीय

एक की बजाय 10 कंपनियों को दिया जाए कोरोना वैक्सीन बनाने का लाइसेंस : गडकरी

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहे भारत के कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत बरकरार है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा सुझाव दिया है और कहा है कि इससे महज 15 से 20 दिनों में ही वैक्सीन की किल्लत को दूर किया जा सकता है। गडकरी ने कहा है कि देश में वैक्सीन बनाने के लिए दूसरी कंपनियों को भी लाइसेंस मिलने चाहिए ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऐसा ही सुझाव केंद्र को दिया था। नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मडाविया से कहा, जब डिमांड बढ़ती है, तो सप्लाई में दिक्कत आती है। वैक्सीन कंपनी 1 की बजाय 10 को लाइसेंस दे और रॉयलटी भी लें। हर राज्य में पहले से 2-3 लैबोरेटरी है। उनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। फॉर्मूला देकर इनका उनके साथ समन्वय करके संख्या बढ़ाएं। मुझे लगता है ये 15-20 दिन में हो सकता है।
वैक्सीन के एक्सपोर्ट पर गडकरी बोले, पहले उनको (कंपनियों) कहिए कि देश में दीजिए बाद में ज्यादा हो तो निर्यात करिए। अगर आपको उचित लगे तो इस पर जरूर विचार करिए।
वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र से कहा था कि देश में अगर दूसरी कंपनियों को वैक्सीन बनाने का फॉर्मूला दिया जाए तो जो कंपनियां पहले से ही इस क्षेत्र में हैं, वे कोरोना टीके का उत्पादन कर सकती हैं। इससे जल्द ही बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जा सकता है।
बीते हफ्ते ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि भारत बायोटेक (कोवैक्सीन निर्माता) अपने टीके का फॉर्मूला साझा करने को तैयार है और अगर कोई कंपनी वैक्सीन उत्पादन का प्रस्ताव देती है तो उसपर अमल किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज आए 189 नए मामले, 3 संक्रमितों की मौत
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: राज्य में आज आए 4442 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.