Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फाइनेंस कर्मी पर महिला से धोखाधड़ी का आरोप
  • हरिद्वार

फाइनेंस कर्मी पर महिला से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/03/2021
rns featured image new

रुडकी। फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी पर ग्रामीण महिला ने धोखाधड़ी कर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीडि़ता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है। नारसन क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट निवासी महिला धर्मवती पत्नी मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके द्वारा एक बाइक वर्ष 2018 में फाइनेंस के आधार पर खरीदी गई थी। फाइनेंस कंपनी ने बताया था कि प्रति माह उनका कर्मचारी उनके घर से किश्त की रकम ले लेगा। 24 महीने तक उन्हें किश्त देनी थी। महिला का कहना है कि हर महीने कंपनी का कर्मचारी उनके यहां आता था और वह 2153 की किश्त उसे देती थी। इसी प्रकार उसने 22 महीने तक लगातार किश्त अदा की। लेकिन उसके बाद कंपनी की ओर से उसे एक नोटिस दिया गया। जिसमें बताया गया कि उसकी तरफ से केवल 11 महीने की ही किश्त जमा है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया गया कि कंपनी का जो कर्मचारी उनसे किश्त लेने के लिए आता था उसने कभी उन्हें कोई रसीद नहीं दी। वह हमेशा उन्हें बताता था कि किश्त जमा हो चुकी है। पीडि़त महिला ने युवक का नाम तथा उसका मोबाइल फोन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांव से सगी बहनें प्रेमियों संग फरार
Next: ऊर्जा निगम के पावर हाउस में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.