Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फौजी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

फौजी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

RNS INDIA NEWS 04/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। भारतीय सेना के जवान के शांतिपुरी स्थित घर से 15 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी हो गए। जवान की बहन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम स्थित मां नंदा देवी मंदिर प्रांगण के उत्तरी छोर में बिंदुखता की तरफ भारतीय सेना में पश्चिम बंगाल में तैनात महेश सिंह टाकुली का दो मंजिला मकान है। घर पर जवान की मां रामुली देवी रहती थीं। पश्चिम बंगाल में बेटे के साथ रह रही बहू की डिलीवरी निकट होने के कारण वह 20 जुलाई को साफ-सफाई के लिए घर की चाबियां गांधीनगर प्रथम निवासी अपनी विवाहित बड़ी बेटी पुष्पा देवी को सौंपकर पश्चिम बंगाल गई थीं। पुष्पा ने रविवार सुबह करीब 11 बजे साफ-सफाई के लिए घर का ताला खोला तो उनके होश उड़ गये। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने देखा कि मकान के पीछे की साइड से विंडो की ग्रिल और अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। घर का सारा सामान चोरी हो गया है। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली को दी। फोन से महेश टाकुली की मां रमुली देवी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि घर की तिजोरी में इमरजेंसी उपयोग के लिए 15 हजार की नकदी, एक तोला सोने का मंगलसूत्र, बहू के कान के डेढ़ तोले के दो जोड़ी झुमके, डेढ़ तोले की नाथ, आधा तोला का मांग टीका, डेढ़ तोले की दो अंगूठियां, आठ तोला चांदी के पायल और बिछुए रखे हुए थे। यह सारा सामान चोरी हो गया है। इधर, लालकुआं पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट और अन्य जानकारियां जुटाईं। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा रात्रि गश्त नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी को तलाक और दूसरी शादी के लिए उकसाने पर भड़का युवक
Next: राज्य आंदोलनकारियों का धरना जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.