Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी को तलाक और दूसरी शादी के लिए उकसाने पर भड़का युवक
  • नैनीताल

पत्नी को तलाक और दूसरी शादी के लिए उकसाने पर भड़का युवक

RNS INDIA NEWS 04/08/2024
knife murder blood

सगी बहन की सास को चाकुओं से गोदकर घायल किया

हल्द्वानी(आरएनएस)।   टीपीनगर क्षेत्र स्थित जीतपुर नेगी निवासी एक युवक ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली सगी बहन के घर जाकर उसकी सास 55 वर्षीय गंगा देवी पत्नी श्याम सिंह को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। भीड़ इकट्ठा होने और शोर-शराबा होने पर हमलावर युवक भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक इस बात से भड़का हुआ था कि गंगा देवी उसकी पत्नी को उससे तलाक लेने और दूसरी शादी करने को उकसा रही थीं। घायल गंगा देवी को एसटीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गंगा देवी जीतपुर नेगी में पति, बेटा और बहू के साथ रहती हैं। उनके पड़ोस में उनकी बहू का भाई भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। बताया जाता है कि इस युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गंगा देवी इस युवक की पत्नी को तलाक के बाद दूसरी शादी के लिए उकसा रही थीं। इसी बात से यह युवक गंगा देवी से रंजिश मानने लगा था। रविवार को युवक ने बाजार में लोहार से एक चाकू खरीदा और गंगा देवी को जान से मारने के इरादे से उनके घर पहुंच गया। दोनों में पहले बहस हुई और इसके बाद युवक ने चाकू से गंगा देवी पर दो बार हमला किया। गंगा देवी बचने के लिए घर से बाहर करीब 100 मीटर दूर तक दौड़ीं लेकिन आगे जाकर सड़क पर गिर गईं। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने और शोर हो जाने पर युवक वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंचे टीपीनगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने घायल महिला को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, यहां उनका इलाज चल रहा है।
चाकू मारने वाला युवक मूल रूप से बरेली जिले के थाना शीशगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।      -दीपक बिष्ट, प्रभारी, टीपी नगर पुलिस चौकी, हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनुमान मंदिर तोड़ने पर कर्णप्रयाग में भड़के साधु संत
Next: फौजी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.