Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 1 घंटे के लिए लक्सर एसडीएम बनेंगी अमृता
  • हरिद्वार

1 घंटे के लिए लक्सर एसडीएम बनेंगी अमृता

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर की छात्रा अमृता अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्तूबर को एक घंटे के लिए लक्सर की एसडीएम बनकर प्रशासनिक कामकाज देखेंगी। सामाजिक संस्था प्लान इंडिया और मां भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने सौ से अधिक छात्राओं के टेस्ट के बाद अमृता को इसके लिए चुना है।
रिलैक्सो फुटवियर की सहयोगी संस्था प्लान इंडिया व मां भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा खानपुर क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान पर काफी काम किया जा रहा है। इसी 11 अक्तूबर को दोनों संस्थाएं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बड़ा कार्यक्रम कर रही हैं। इस मौके पर एक बालिका को एक घंटे के लिए एसडीएम भी बनाया जाना है। प्लान इंडिया के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर रंजीत कैंत्यूरा ने बताया कि इसके लिए कक्षा 9 से 12 तक की करीब सौ छात्राओं का टेस्ट लिया गया था। पहले चरण में 11 बच्चियों को चुना गया था। दूसरे चरण में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर बात कर इनकी मानसिक दक्षता की बारीकी से जांच करने के बाद नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा अमृता का चयन इसके लिए किया गया है। एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता ने भी अमृता को एक घंटे के लिए एसडीएम बनाए जाने की पुष्टि की है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि गोवर्धनपुर निवासी अमृता कॉलेज की होनहार छात्राओं में से एक है। उसके पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा रही हैं। अमृता खुद भी आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा रखती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी : मोदी
Next: फैक्ट्री के नुकसान की भरपाई करेगी बीमा कंपनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.