Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
  • देहरादून

ई-चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत तिलवाड़ी ग्राम पंचायत में शनिवार को जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। चौपाल में 18 ग्रामीणों ने डीएम के सामने अपनी समस्याएं रखी। अधिकांश शिकायतों पर एसडीएम को निरीक्षण करने के बाद संबंधित विभागों को कार्रवाई कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। चौपाल में जिला पंचायत की पांच, जल संस्थान की तीन, पशुपालन विभाग की एक, राजस्व विभाग की तीन, स्वास्थ्य विभाग की दो, शिक्षा विभाग की एक, स्वजल, तहसील, पंचायती राज विभाग से संबंधित दो-दो और कृषि विभाग से संबंधित एक शिकायत दर्ज की गई। ग्रामीण इसरत ने शौचालय निर्माण, रजिया ने साहिया में नालियों की सफाई, सुरभि ने स्कूल परिसर के समीप कूड़ा फेंके जाने, रामकली ने राजकीय चिकित्सालय कालसी में दवाइयां एवं जांच बाहर से लिखने संबंधी शिकायत दर्ज€ की। बुद्धराम ने पेयजल समस्या, विजय कुमार ने कूड़ा निस्तारण, श्याम दत्त वर्मा ने आपदा में क्षतिग्रस्त हुई फसल का मुआवजा दिलाने, मृत पशुओं के शवों का निस्तारण करने की मांग की। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित विभागों को ई-चौपाल में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और डीएम कार्यालय के पटल पर अंकित करने के निर्देश दिए। डीएम ने राजकीय चिकित्सालय में दवाइयां और जांच बाहर से लिखने को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए जांच करने को कहा। पेयजल की समस्या को लेकर प्राप्त हुई शिकायत पर जल संस्थान को आवश्यक कार्रवाई करने, मृत पशुओं के शवों के निस्तारण हेतु जिला पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, एसडीएम सौरभ असवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत
Next: नए साल में खुलेगा भर्तियों का पिटारा, सीएम ने किया ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.