Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाई में गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत
  • देहरादून

खाई में गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत कनासर रेंज में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड की ड्यूटी के दौरान पहाड़ी से पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शव को खाई से निकालकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कनासर रेंज क्षेत्र में तैनात फॉरेस्ट गार्ड नंदू रावत (46) पुत्र किशन सिंह रावत, निवासी ग्राम कंदाड शनिवार सुबह आठ बजे वनकर्मियों के साथ बोईया, बिनोडा आदि के जंगलों में मुनारों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी पहाड़ी पर अचानक पैर फिसलने के कारण नंदू रावत गहरी खाई में गिर गए। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर बुल्हाड, बागनी, बेगी, ढडीढडा के ग्रामीणों ने डीएफओ चकराता व रेंज अधिकारी कनासर रेंज को घटना की सूचना देकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों और वन कर्मियों ने शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला पंचायत सदस्य विजय रावत ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गयी। जिसके बाद रेंज अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। उधर डीएफओ चकराता कल्याणी नेगी ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड नंदू रावत अभी तीन चार वर्ष पहले ही विभाग में रेगुलर हुए। बताया कि उनकी ग्रच्यूएटी और अन्य जो भी फंड पेंशन आदि परिजनों को दी जाएगी। कहा कि विभाग की ओर से जो भी सहायता की जा सकेगी वह पूरी तरह से की जाएगी। डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
Next: ई-चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.