Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दशहरे पर अखाड़ों में किया गया शस्त्र पूजन
  • हरिद्वार

दशहरे पर अखाड़ों में किया गया शस्त्र पूजन

RNS INDIA NEWS 15/10/2021
rns featured image new

धर्म और राष्ट्र की रक्षा को शस्त्रों का उपयोग जरुरी:  महंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी में दशहरा पर्व पर संतो ने शस्त्रों का पूजन किया। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शास्त्रों में धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए शस्त्रों का उपयोग आवश्यक बताया गया है। विजयादशमी के अवसर पर अखाड़ों में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। दशहरे के दिन अखाड़े अपने प्राचीन देवताओं और शस्त्रों की पूजा करते हैं। आदि अनादि काल से यह परंपरा चली आ रही है। शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वाह करते हुए भैरव प्रकाश और सूर्य प्रकाश नामक भाले का देवता के रूप में पूजन किया गया। उन्हें दूध, दही ,शहद, फल-फूल और नवरात्र के अवसर पर उगाए गए हरेले से पूजा गया। भैरव प्रकाश और सूर्य प्रकाश देवता रूपी भाले कुंभ मेले के अवसर पर अखाड़ों की पेशवाई के आगे चलते हैं। इन भाला रूपी देवताओं को कुंभ में शाही स्नानों में सबसे पहले गंगा स्नान कराया जाता है। उसके बाद अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, जमात के महंत और अन्य नागा साधु स्नान करते हैं। इस अवसर पर श्री महंत अखिलेश भारती, श्रीमहंत कमल पुरी, श्रीमहंत महेश गिरी, महंत विनोद गिरी, हनुमान बाबा, थानापति बृजकिशोर गिरी, ज्ञान भारती, किशन पुरी आदि संतजन मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली पहुंचे गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत
Next: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब 2023 तक पीएचडी अनिवार्य नहीं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.