Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुर्घटनाओं को न्योता दे रही सड़क पर डंप निर्माण सामग्री
  • देहरादून

दुर्घटनाओं को न्योता दे रही सड़क पर डंप निर्माण सामग्री

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। नगर पंचायत सेलाकुई अंतर्गत हरिपुर रोड पर निकट एक फार्मा के पास डंप की गई अवैध निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। बीच मार्ग पर पड़ी निर्माण सामग्री लोगों के जीवन के लिए आफत बनी है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सेलाकुई नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित पवार ने कहा कि इस रोड से दर्जनों स्कूलों की बसें, फार्मा सिटी से संबंधित ट्रक, छोटी गाड़ियां एवं आसपास स्थित सभी कंपनियों के कर्मचारी आते-जाते हैं। बरसात के समय इस रोड पर पानी भर जाता है जिससे कि पानी भरे खड्डे नहीं दिखाई देते हैं एवं कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। संबंधित विभाग कार्य करने को तैयार नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि रोड की स्थिति बहुत दयनीय है। जगह-जगह निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी हुई है। गड्ढों में पानी भर जाने से पूरी रोड जलमग्न हो जाती है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की सड़कों पर नहीं है। इसी कारण से अवैध निर्माण कराने वाले बेफिक्र निर्माण सामग्री को सड़कों पर डाले हुए हैं। कहा कि कई बार नगर पंचायत को अवगत कराया जा चुका है।पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने कहा कि पूर्व में भी कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। रोड पर जगह जगह निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेलाकुई का कहना है कि उनको जानकारी नहीं है। जल्दी मौका मुआयना कर मौके से निर्माण सामग्री को हटवाया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति नाराज
Next: चंपावत एसडीएम सदर हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.