Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान राख
  • टिहरी

दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान राख

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बाजार स्थित एक सीएससी और टेलर की दुकान में बुधवार को आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने जांच रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थत्यूड़ बाजार की ब्लॉक रोड पर स्थित सीएससी सेंटर और साथ में लगी एक टेलर की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया। बुधवार सुबह 7 बजे आसपास के व्यापारियों ने जब दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा तो सीएससी संचालक प्रमोद चमोली तथा अक्षित टेलर दुकान संचालक जय दास को इसकी खबर दी। अन्य व्यापारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों दुकान स्वामी जबतक दुकान पहुंचे, तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक सेवकराम शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संभवता बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लगी है। सीएससी संचालक प्रमोद चमोली के अनुसार उनकी दुकान में रखी नकदी व कम्प्यूटर समेत लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। वहीं व्यापारी जय दास ने बताया कि, आग लगने से दुकान में रखे तैयार कपड़ों सहित अन्य नुकसान हुआ है। राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार, महामंत्री विक्रम चौहान, सुरेंद्र रावत, कुलबीर रावत, संजय सेमवाल, जयवीर गुसाईं ने शासन-प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदी में गिरा ट्रक, घायल चालक को पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
Next: पुलिसकर्मी की बेटी को हत्या की धमकी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.