Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नदी में गिरा ट्रक, घायल चालक को पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
  • अल्मोड़ा

नदी में गिरा ट्रक, घायल चालक को पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मंगलवार रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में गिर गया। हादसे में चोट लगने से चालक ट्रक के अंदर ही फंस गया और बेहोश हो गया। सूचना पर धौलछीना थाने से पुलिस पहुंची और रेस्क्यू कर उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक का उपचार किया गया। मंगलवार रात डायल 112 से थाना धौलछीना पुलिस को सूचना मिली कि पेटशाल दलबैंड के पास ट्रक संख्या यूके 04सीबी 1329 दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहाँ ट्रक सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिरकर नदी में पलटा था। ट्रक में चालक भूपेंद्र उर्फ भूपाल सिंह मेहरा निवासी उडियारी बैंड, बेरीनाग पिथौरागढ़ ट्रक के अंदर फंसा था, जो बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला और उसे काफी चोटें आई थी। पुलिस ने ट्रक से चालक को बाहर निकाला जिसे स्ट्रेचर की सहायता से सड़क तक लाया गया और आपातकालीन सेवा 108 के वाहन की मदद से उपचार के लिए उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ और जान बची। ट्रक हल्द्वानी से सीमेंट लेकर बेरीनाग जा रहा था। रेस्क्यू में आवागमन कर रहे ट्रक चालकों व पास के मकान में निवासरत लोगों ने भी सहयोग दिया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद व गोकुल प्रसाद, कांस्टेबल धनी राम व रिक्रूट कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति ने राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की एसएसजे विवि की विस्तृत रिपोर्ट
Next: दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान राख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.