Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकानदार के साथ टप्पेबाजी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दुकानदार के साथ टप्पेबाजी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रूड़की। तीन दिन पूर्व नगर के मेन बाजार स्थित दुकानदार के साथ टप्पेबाजी कर नोटों की माला छीनकर ले जाने वाले दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से रकम भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक अप्रैल की दोपहर को मेन बाजार स्थित महबूब पुत्र निसार, निवासी मोहल्ला पठानपुरा जनरल मर्चेंट की दुकान से बाइक पर सवार दो बदमाश टप्पेबाजी कर 50 हजार रुपये मूल्य की नोटों की बनी माला लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीडि़त की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच कर रहे शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह आदि ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। शुक्रवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुंडलाना मार्ग पर देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को मुंडलाना नाथू खेड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 46 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की हालत में उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। माला से निकले रुपयों से उनके द्वारा दोस्तों को शराब पिलाई गई। बाकी की रकम पुलिस ने उनसे बरामद कर ली। आरोपियों के नाम विनय पुत्र जनक सिंह तथा राशिद पुत्र यूनुस निवासी ग्राम मुंडलाना हैं। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौवीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.