Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डीएम द्वारा तैनात प्रभारी सीएमएस ने किए हाथ खड़े
  • बागेश्वर

डीएम द्वारा तैनात प्रभारी सीएमएस ने किए हाथ खड़े

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय में सीएमएस के पद पर स्थायी रूप से तैनाती करना सरकार व प्रशासन के लिए भारी हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा तैनात प्रभारी सीएमएस ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं तथा चार्ज लेने से इंकार कर दिया जिस कारण फिलहाल एसएन त्रिपाठी ही सीएमएस के पद पर हैं। वह भी आधे-अधूरे मन से काम कर रहे हैं। जिला अस्पताल से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल रही है। फोन करने पर प्रभारी सीएमएस अपना दुखड़ा रोना शुरू कर देते हैं। इससे कोरोना जैसी महामारी कैसे निपटेगी यह बड़ा सवाल है। मालूम हो कि जिला चिकित्सालय में सीएमएस का पद तीन साल से रिक्त चल रहा है। प्रभारी सीएमएस डॉ. त्रिपाठी के अवकाश जाने पर स्थिति यह हो जाती है कि कभी यहां पर सुबह कोई और तो सायं कोई और प्रभारी सीएमएस बन जाते हैं। जिससे चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चरमराती हैं। विगत तीन साल से प्रभारी सीएमएस का कार्यभार देखने वाले नेत्र सर्जन त्रिपाठी कोरोना से पीडि़त होने के कारण इलाज के बाद जब वापस आए तो उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का हवाला देते हुए सीएमएस पद लेने से इंकार किया। उनके बार-बार अनुरोध के बाद जिलाधिकारी विनीत कुमार ने डॉ. एलएस बृजवाल को तत्काल प्रभाव से सीएमएस बनाने के आदेश दिए, परंतु उन्होंने भी यह पद लेने से इंकार कर दिया। जिस कारण इस पद पर फिलहाल डॉ. त्रिपाठी की ही तैनाती है। बताया जाता है कि चिकित्सालय में कार्यालय स्टाफ की कमी तथा अतिरिक्त लोड के चलते हर कोई इस पद को लेना नहीं चाहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब प्रतिदिन होगी बागेश्वर जिले में दो हजार सेंपलिंग : डीएम
Next: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: आज आए 5775 नए मामले, 116 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.