Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दिल्ली के युवक की स्कूटी दुर्घटना में मौत
  • टिहरी

दिल्ली के युवक की स्कूटी दुर्घटना में मौत

RNS INDIA NEWS 19/03/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सिंगठाली के समीप सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक दिल्ली का रहने वाला था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बुधवार को ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित सिंगठाली में क्षतिग्रस्त स्कूटी के निकट सड़क पर एक युवक गिरा हुआ देखा गया। यहां से गुजर रही 108 सेवा द्वारा गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी बागी लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला व्यासी क्षेत्र का होने पर पुलिस द्वारा इसकी सूचना व्यासी पुलिस चौकी को दी गयी। जिस पर व्यासी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। चौकी प्रभारी व्यासी धनजंयकुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्ण ठक्कर (24) पुत्र अतुल भाई ठक्कर निवासी एफ-46, ओल्ड प्लाट संख्या 7, लाल मन्दिर राधेपुरी, कृष्णानगर दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक कृष्ण ठक्कर बीती रात दिल्ली से चला था। उसके द्वारा बुधवार सुबह तपोवन, ऋषिकेश से एक स्कूटी किराये में ली गयी थी। देवप्रयाग की ओर आते उसकी स्कूटी सिंगठाली के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। चौकी प्रभारी धनजंय कुमार के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसमें किसी वाहन द्वारा स्कूटी को टक्कर मारे जाने या स्कूटी के फिसल जाने आदि की सम्भावनाओं के मद्देनजर आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। दुर्घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नमामि गंगे अभियान के तहत योगासन प्रतियोगिता का आयोजन
Next: शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.