Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नंदा देवी मंदिर प्रांगण में दशहरा महोत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि पिछले दो वर्षों से अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव कमजोर होता जा रहा था और इसका आकर्षण कम होता दिखाई दे रहा था। लेकिन इस बार समिति ने ठान लिया है कि दशहरा को ऐतिहासिक स्वरूप में पुनः स्थापित किया जाएगा। समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जाएगा और रावण, परिवार के पुतलों का दहन अल्मोड़ा स्टेडियम में ही होगा। इसके साथ ही दर्शकों और नगरवासियों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता अजीत कार्की ने की। बैठक में समिति का पुनर्गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से अजीत कार्की को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी धर्मेंद्र बिष्ट को सौंपी गई। सांस्कृतिक संयोजक के रूप में मनोज जोशी का चयन हुआ जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी वैभव पाण्डेय को दी गई। राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा समिति ने सर्वसम्मति से मनोज सनवाल, दीप सिंह डांगी और ललित लटवाल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा और हनी वर्मा को बताया गया। तय किया गया कि समिति की अगली बैठक में विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में दीप लाल साह, धर्मेंद्र बिष्ट, वैभव पाण्डेय, किशन लाल हितेश नेगी, परितोष जोशी, जगदीश वर्मा, दीप जोशी, तारा चंद जोशी, आनंद बगड़वाल, मनोज सनवाल, कृष्ण बहादुर, पार्षद कुलदीप मेर, पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, भगत, राजेंद्र तिवारी, उज्जवल जोशी, पंकज सिंह कनवाल, दिनेश मठपाल, विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, मनोज जोशी, अशोक पाण्डेय, हनी वर्मा, सलमान अंसारी, सुशील साह, कांची वर्मा, आशीष भारती आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीपीएल के सातवे दिन विक्टोरिया और गुरुड़ाबाज लायंस ने जीते मैच
Next: शिक्षकों के आंदोलन से छात्रों का भविष्य अधर में लटका

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.