Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीएल के सातवे दिन विक्टोरिया और गुरुड़ाबाज लायंस ने जीते मैच
  • अल्मोड़ा

वीपीएल के सातवे दिन विक्टोरिया और गुरुड़ाबाज लायंस ने जीते मैच

RNS INDIA NEWS 11/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विक्टोरिया प्रीमियर लीग के सातवे दिन का पहला मैच विक्टोरिया व शिव शक्ति के बीच खेला गया। जिसमें शिव शक्ति टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम विक्टोरिया ने तेजी से रन बनाते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 14.5 ओवरों में ही आसानी से 200 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह टीम विक्टोरिया ने 8 विकेट से मैच में बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच टीम विक्टोरिया के ऑल राउंडर जतीन विर्क रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया व बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में नाबाद 68 रनों की तेज पारी खेली। वहीं गुरुवार को दूसरा मैच वेद वॉरियर्स व गुरुड़ाबाज लायंस के बीच खेला गया, जिसमें वेद वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुरुड़ाबाज लायंस टीम ने 18.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेद वॉरियर्स की टीम 15.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 129 रन बना सकी। इस तरह गुरुड़ाबाज लायंस ने 65 रनों से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच गुरुड़ाबाज लायंस टीम के स्पिन गेंदबाज करन रहे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। सातवें दिन के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव व पूर्व सभासद गिरीश नाथ गोस्वामी रहे। मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी, स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे, उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहे। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल मैनेजमेंट संस्थान में स्किल कॉम्पटीशन जागरूकता शिविर आयोजित
Next: दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.