Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षकों के आंदोलन से छात्रों का भविष्य अधर में लटका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षकों के आंदोलन से छात्रों का भविष्य अधर में लटका

RNS INDIA NEWS 11/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चॉकडाउन हड़ताल स्थगित करने के बाद शिक्षकों ने स्कूलों में पढ़ाना भले ही शुरू कर दिया है, लेकिन बाकी कामों से हाथ खींच लेने ने नया संकट खड़ा कर दिया है। बोर्ड परीक्षा पुनर्मूल्यांकन का अभी तक नहीं हो पाया है। कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के फार्म तक नहीं भरे जा सके हैं। साथ ही अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियां भी आंदोलन की वजह से प्रभावित हो रही हैं। राजकीय शिक्षक संघ ने आंदोलन को लेकर सभी जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियों को निर्देश जारी किए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि सभी शिक्षक पढ़ाने का मूल काम कर रहे हैं। आंदोलन के तहत बाकी अन्य कार्यों से शिक्षकों ने खुद को अलग रखा है। राज्यभर से शाखा, ब्लॉक और जिला इकाई से इस संबंध में पत्र भी आ रहे हैं कि उनके यहां शिक्षकों ने पढ़ाई के अलावा दूसरी जिम्मेदारियां का बहिष्कार किया हुआ है। आंदोलन का यह पड़ रहा है असर आंदोलन की वजह से बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट सुधार के लिए आवेदन करने वाल छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 10 और 11 सितंबर को प्रस्तावित पुनर्मूल्यांकन भी शिक्षकों के नहीं आने स्थगित करना पड़ा। अगस्त में पुनर्मूल्यांकन का काम हो जाना चाहिए था, जो अभी तक नहीं हो पाया है। कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके हैं। कुछ स्कूलों से छात्रों की दैनिक हाजिरी भी ऑनलाइन नहीं भेजी जा रही है। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट से जुड़ी गतिविधियों से भी शिक्षक खुद को अलग करने लगे हैं। कुछ प्रभारी प्रधानाचार्यों के प्रभार छोड़ने प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आहरण-वितरण के अधिकार वापस करने से आपदा में क्षतिग्रस्त माध्यमिक स्कूलों की मरम्मत का काम भी इससे अटक सकता है। साथ ही शिक्षकों ने विज्ञान महोत्सव, प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाओं से भी खुद को अलग किया है।
शिक्षकों के आंदोलन को खत्म करने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सीधे कोई प्रयास अभी तक नहीं हुए हैं। हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल होने की वजह से शिक्षकों ने खुद ही चॉकडाउन हड़ताल स्थगित कर दी थी। शिक्षा महानिदेशक ने आंदोलन के शुरूआती दौर में जरूर वार्ता की थी, लेकिन शिक्षक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। अब शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एनओसी ली है और इसका ब्यौरा हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने कहा कि छात्र हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। अगर सख्ती करने की जरूरत पड़ी तो सख्ती भी की जाएगी। क्योंकि शिक्षक संघ ने खुद हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है और अब अगर उसका उल्लंघन हो रहा है तो हाईकोर्ट को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोहरा रवैया बिल्कुल नहीं चलेगा। विभाग ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती में शामिल होने के लिए एनओसी ली है और वह आंदोलन भी कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी जाएगी। क्योंकि वह एक तरफ भर्ती परीक्षा में भी शामिल होना चाहते हैं और दूसरी तरफ इसके विरोध में आंदोलन में भी शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षा सुधार रिजल्ट मूल्यांकन के लिए अगर शिक्षक नहीं आते हैं तो इसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी। साथ ही बोर्ड परीक्षा फार्म भरने में देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Next: 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.