Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डांस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ब्राइडल-फैशन शो में बिखेरा जलवा
  • हरिद्वार

डांस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ब्राइडल-फैशन शो में बिखेरा जलवा

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

कैरियर के साथ स्वास्थ्य रहने का भी अच्छा माध्यम है डांस:  अनामिका शर्मा

हरिद्वार।  नन्हीं मुन्हीं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के मकसद से मुस्कान डांस एकेडमी के बैनर तले आयोजित डांस शो में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांस शो के साथ साथ निगार वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित ब्राइडल एवं फैशन शो में भी प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेरा। टिहरी विस्थापित कालोनी में संचालित एमडीसी एकेडमी में आयोजित डांस शो का शुभारंभ करते हुए भाजपा की जिला मंत्री अनामिका शर्मा ने कहा कि देश की भावी पीढ़ी मौजूदा दौर में डांस के क्षेत्र में विश्व भर में अपना लोहा मनवा रही है। देश के युवा मौजूदा समय में कोरियोग्राफर के रूप में अपना भविष्य उज्जवल कर चुके है और एक नया प्लेटफार्म मौजूदा समय में युवाओं को मिला है। डांस से जहां भविष्य को सहेजा जा सकता है वहीं स्वास्थ्य के लिए भी डांस बेहद लाभदायक है। बच्चों में डांस को लेकर जागरुकता पैदा करना भी आवश्यक है। संस्था की निदेशक सीमा सिद्दकी ने कहा कि उनका मकसद प्रतिभाओं को निखारना है, जिसके लिए वह पिछले कई साल से प्रयासरत है। डांस शो में विजयी रहे बच्चों को पुरुस्कृत कर नवाजा गया। इस दौरान निगार वेलफेयर सोसाइटी धामपुर द्वारा आयोजित फैशन एवं ब्राइडल शो में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर मुस्कान सिद्दीकी, मेकअप एक्सपर्ट सविता, नीतू चौधरी मेकअप आर्टिस्ट, श्लोक चौधरी, अनिल तुषार, विधान, मुस्कान, वीर, मनीष, पंकज आदि समेत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना 39 केस, नैनीताल में बना माइक्रो कन्टेनमेंट जोन
Next: बरेली से स्मैक खरीदकर ला रहे दो गिरफ्तार, कार सीज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.