Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डमटाल में चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी से दो करोड़ की नकदी बरामद, पांवटा में आठ लाख पकड़े
  • उत्तराखंड

डमटाल में चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी से दो करोड़ की नकदी बरामद, पांवटा में आठ लाख पकड़े

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

 इंदौरा (कांगड़ा)/पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नूरपुर पुलिस ने शनिवार को चेक पोस्ट डमटाल तोकी में एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी (सीएच 01 बीवाई-4077) से दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। बरामद राशि को लेकर गाड़ी सवार दोनों युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। आशंका जताई जा रही है कि यह पैसा विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से ले जाया जा रहा था।  एसएचओ डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस पैसे की गिनती कर रही है। जालंधर की तरफ से डमटाल की ओर आ रही गाड़ी में सवार आरोपी युवक हर्षित इंद्र पाल सिंह और ढिल्लो से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पैसा कहां से लाया गया है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस पैसे को चंडीगढ़ से हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाया जा रहा था।

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन जांच करेगा : एसपी
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे। उनका प्रापर्टी का काम है। उन्होंने अपनी प्रापर्टी बेची है, जिसका कैश उनके पास है। फिलहाल आरोपी कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। नकदी को कोषागार में जमा करवा दिया जाएगा। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन अपने स्तर पर जांच करेगा।

सिरमौर के गोबिंदघाट बैरियर पर हरियाणा की गाड़ी से 8.52 लाख नकद बरामद
 गोबिंदघाट बैरियर पर पांवटा साहिब पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने शनिवार को एक हरियाणा नंबर की गाड़ी (एचआर02 एएफ-1200) से 8,52,000 रुपये नकद बरामद किए। वाहन चालक नकदी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैन और कार में जबरदस्त भिड़ंत, दो घंटे पहले जन्मे नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
Next: एक बार फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत, गाय से टकराने के बाद आगे का फ्रंट टूटा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.