Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दहेज उत्पीड़न कर विवाहिता को तीन तलाक दिया
  • ऊधम सिंह नगर

दहेज उत्पीड़न कर विवाहिता को तीन तलाक दिया

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

काशीपुर। दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीडऩ कर पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता समाप्त कर दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी रोशनी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा उसकी शादी 29 जुलाई 2018 को मोहल्ला हजरत नगर निवासी शकील अहमद पुत्र अकील अहमद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुई। मामला महिला हेल्पलाइन में आने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए दंपति को अलग किराये के मकान में रहने के लिए कहा गया। आरोप है समझौते का उल्लंघन करते हुए पति दहेज के लिए उसे लगातार प्रताडि़त करता रहा। 21 फरवरी को ससुरालियों के उकसाने पर पति ने उसे असंवैधानिक रूप से तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास शमीम बानो, ननद आफरीन और ससुर अकील अहमद पुत्र हनीफ अहमद के खिलाफ धारा 498 ए, 323 आईपीसी के अलावा 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगी दाल को लेकर किया खाद्य अधिकारी का घेराव
Next: हाथी ने युवक को पटककर मार डाला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.