Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाथी ने युवक को पटककर मार डाला
  • देहरादून

हाथी ने युवक को पटककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। नीलकंठ मोटरमार्ग पर हाथी ने युवक को पटककर मार डाला। नगीना, बिजनौर निवासी युवक यमकेश्वर ब्लॉक के बिजनी में निर्माणाधीन सडक़ के काम में क्रेन चलाता था। घटना के वक्त बीती मध्यरात्रि मृतक बिजनी से ऋषिकेश लौट रहा था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये एम्स भेजा गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन के मुताबिक रविवार की मध्यरात्रि 1 बजे फूलचट्टी ईश्वर पर्वत के पास एक हाथी आ धमका। हाथी ने यहां खड़े टेपों ट्रैवलर पर हमला बोल दिया। हाथी ने वाहन को पलटने का प्रयास किया। चालक ने वाहन के भीतर छुपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। यहां हाथी ने एक चाय की दुकान भी तोड़ डाली। इसके बाद हाथी ने बिजनी से ऋषिकेश आ रहे एक युवक पर हमला बोल दिया। हाथी ने युवक को सूंड से उठाकर पटक दिया। सूचना पर रेंजर गौहरी धीर सिंह पार्क कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। रेंजर धीर सिंह ने बताया की मृतक की पहचान कपिल कुमार (22) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम भरल, नगीना (बिजनौर) के रूप में हुई है। बताया कि मृतक बिजनी में निर्माणाधीन साइट पर क्रेन चलाता था। बीती रात ऋषिकेश की तरफ से जा रहा था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गौरतलब है कि गौहरी रेंज में इससे पहले भी हाथी के हमले में कई की जान जा चुकी है।
खैरीकलां में हाथी ने रौंदी गेंहू की फसल: सोमवार तडक़े 3.30 बजे खैरीकलां में हाथी घुस आया। हाथी ने यहां तीन बीघा गेंहू की खड़ी फसल को रौंद डाला। स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि हाथी ने राजेंद्र अधिकारी की तीन बीघा फसल को रौंद डाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न कर विवाहिता को तीन तलाक दिया
Next: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.