Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • क्रिकेट स्टेडियम के साउथ ब्लॉक से संचालित होगा खेल विश्वविद्यालय
  • नैनीताल

क्रिकेट स्टेडियम के साउथ ब्लॉक से संचालित होगा खेल विश्वविद्यालय

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। खेल विश्वविद्यालय शुरू करने के लिए खेल विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। खेल विवि का भवन बनाए जाने तक क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिणी ब्लॉक में बने भवन से विश्वविद्यालय संचालित किया जाएगा। इसके लिए बकायदा यहां पर एकेडमिक ब्लॉक और कक्षाएं चलाने के लिए व्यवस्था बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। खेल विभाग की अगले साल सितंबर तक प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय को शुरू करने की योजना है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बने क्रिकेट स्टेडियम और उसके आसपास की जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगले साल सितंबर तक खेल विश्वविद्यालय शुरू हो सकता है। यहां पर कम से कम 200 बेड के हॉस्टल की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने हॉस्टल के लिए जगह का निरीक्षण किया और क्रिकेट स्टेडियम के पूर्वी छोर की ओर खाली पड़ी जगह का चयन किया। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों से कहा कि यहां पर 10 मंजिला हॉस्टल बनाने की योजना का प्रस्ताव तैयार करें। यह भी ध्यान रखा जाए कि क्रिकेट स्टेडियम से एंबुलेंस, फायरब्रिगेड के वाहनों के निकलने के लिए भी भरपूर जगह हो। क्रिकेट स्टेडियम के एकेडमिक भवन का निरीक्षण करते हुए कहा कि जब तक खेल विश्वविद्यालय का अपना भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक क्रिकेट स्टेडियम से ही एकेडमिक और प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी। अलग-अलग फ्लोर में एकेडमिक और प्रशासनिक ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। उन्होंने रूप टॉप में सोलर प्लांट की संभावना को लेकर उरेडा से बात करने के लिए कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुल निर्माण को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आए
Next: प्री-वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश बना पसंदीदा डेस्टिनेशन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.