Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोविड प्रभारी मंत्री भगत और अस्पताल संचालक में तीखी बहस
  • नैनीताल

कोविड प्रभारी मंत्री भगत और अस्पताल संचालक में तीखी बहस

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
10- (5)

हल्द्वानी/रामनगर। पीपीडी मोड पर चल रहे रामनगर अस्पताल में लाव लश्कर के साथ छापा मारने पहुंचे कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत और अस्पताल संचालक में तीखी बहस हो गई। अस्पताल में अव्यवस्था और सुविधाओं में कमी के सवाल को नकारते हुए संचालक मंत्री से जुबान लड़ाने लगे। इससे मंत्री कुछ देर असहज हो गए। बाद में जब समर्थकों ने मोर्चा संभाला तो मंत्री ने भी अस्पताल संचालक को कडक़ लहजे में बात करने की तहजीब सिखा दी। बहसबाजी और बढ़ती इससे पहले ही मौजूद अफसरों ने मामला शांत करवा दिया। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर अस्पताल में ब्लड बैंक और सीटी स्कैन सुविधा शुरू नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दोपहर करीब 12 बजे थे, कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत लाव लश्कर के साथ पीपीडी मोड संचालित रामनगर संयुक्त अस्पताल में दाखिल होते हैं। वे सीधे सीएमएस के कमरे में पहुंचते हैं तभी साथ आया विधायक-नेताओं का अमला फौरन संचालक को तलब कर लेता है। भगत अभी अस्पताल संबंधी शिकायतों और संचालक की गैरमौजूदगी का हवाला देकर तल्खी दिखाना शुरू ही करते हैं, कि संचालक बरस पड़ते हैं, मैं इस तरीके से बात नहीं करूंगा कि आप मुझे इस तरीके से खड़े करके बात कराएं…। फिर किस तरीके से बात करेंगे आप, भगत भडक़ उठते हैं, तभी बात काटकर संचालक दो टूक कहते हैं, ना.. ना.. ना…! मैं कोई अपराधी नहीं हूं, जो इस तरीके से बात करेंगे आप…! इतना सुनकर सभी आवक रह जाते हैं। संचालक का जवाब सुनकर गुस्से से लाल भगत संचालक को कड़ी फटकार लगाना शुरू कर देते हैं, इस पर एसडीएम समेत मौके पर मौजूद लोग मामला शांत करा देते हैं।

कोविड प्रभारी और खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएमएस डॉ. मणि भूषण पंत से जानकारी ली। संचालक डॉ. दीपक गोयल को मौके पर बुलाया तो वह काफी देर बाद पहुंचे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए ब्लड बैंक, सीटी स्कैन और एक्सरे के बारे में पूछा। मगर संचालक व्यवस्थाओं में कमी पर आनाकानी करता दिखा। इससे मंत्री ने दीपक गोयल को फटकार लगाई तो डॉ. दीपक भी मंत्री के सामने व्यवस्थाएं बेहतर होने की बात कहते हुए अड़ गए। इससे माहौल गरमा गया। इस मामले में डॉ. दीपक गोयल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने खुद कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उच्चाधिकारी से बात करने को कह दिया।

एसडीएम को जांच के आदेश: बंशीधर भगत ने बताया कि उनके पास अस्पताल प्रशासन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मरीजों को रेफर करने की गंभीर शिकायत हैं। मामले में एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने पर त्वरित कार्रवाई को कहा गया है। यहां विधायक दीवान बिष्ट, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ बलजीत भाकुनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, भावना भट्ट आदि मौजूद थे।

मैं रामनगर अस्पताल में निरीक्षण को पहुंचा था। तीन माह पहले सरकार ने यहां ब्लड बैंक संचालन की मंजूरी दे दी थी। इसके बावजूद संचालन नहीं किया जा रहा था। मैंने अस्पताल संचालक से पूछा तो वह व्यवस्थाओं को लेकर आनाकानी करते हुए मुझे ही गुमराह करने लगे। मैंने एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी है, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। – बंशीधर भगत, प्रभारी कोविड मंत्री

जल्द कोविड अस्पताल बनेगा
मंत्री भगत ने कहा कि रामनगर अस्पताल को सरकार कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी कर रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछ रही हैं। सरकार की प्राथमिकताएं लोगों को बेहतर इलाज देने की हैं। पीपीपी मोड में अस्पताल चला रहे लोगों की सरकार नहीं सुनेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना की लूटपाट
Next: हवालबाग और बिरौड़ा ग्राम माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.