Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार खुला
  • अर्थ जगत

कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार खुला

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को मिली मंजूरी की खबर से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 48000 का आंकड़ा पार किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.65 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 फीसदी मजबूत हुआ था। आज 1374 शेयरों में तेजी आई और 223 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 190 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
मालूम हो कि देश में कोरोना के दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीच्यूट की कोवीशील्ड को आपात्कालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर होने का अनुमान है, जिससे बाजार में तेजी आई।
एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख अपनाया। हंगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 172 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 27,404 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 18 अंक ऊपर 3,491 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 199 अंक (0.73 फीसदी) नीचे 27,444 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिलावटी सोना बेचकर व्यापारी को लगाई पांच लाख की चपत
Next: बिना लाइसेंस डॉगी घुमाने पर लगेगा जुर्माना

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.