Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा: आरोपितों से एसआईटी की पूछताछ दूसरे दिन भी रही जारी
  • हरिद्वार

कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा: आरोपितों से एसआईटी की पूछताछ दूसरे दिन भी रही जारी

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

कुंभ मेला अवधि में तैनात रहे 24 सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी प्रकरण से संबंधित जानकारी जुटाई

हरिद्वार। कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े के आरोपितों से सीडीओ की अध्यक्षता वाली जांच समिति और एसआईटी की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी रही है। यही नहीं, जांच समितियों ने कुंभ मेला अवधि में तैनात रहे 24 सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी प्रकरण से संबंधित जानकारी जुटाई। हिसार (हरियाणा) की नलवा लैबोरेट्रीज ने पूछताछ के दौरान दोहराया कि उसका मैक्स कारपोरेट सर्विसेज के साथ तकनीकी सहयोग का समझौता था, न कि हरिद्वार आकर कोरोना टेस्टिंग करने का। समझौते के तहत उन्होंने मैक्स कारपोरेट के स्टाफ को अपने यहां कोरोना जांच के लिए सैंपल लेना, जांच करना आदि की ट्रेनिंग थी। आरोप लगाया कि कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच के नाम पर जो भी बिल दिए गए हैं, वह सभी फर्जी हैं। उन्होंने कोई बिल नहीं दिए। नलवा लैब और मैक्स कारपोरेट सर्विसेज के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए शनिवार को भी तलब किया गया है। एसआइटी ने पूरे दिन मैक्स कारपोरेट सर्विसेज के साझीदारों शरत पंत और मल्लिका पंत से पूछताछ की। दोनों से पहले अलग-अलग और फिर एक साथ पूछताछ की गई। एसआइटी ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिये। एसआइटी के सदस्य शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कई जानकारी सामने आई हैं, इनकी तस्दीक की जा रही है। कुछ बयानों में विरोधाभास भी सामने आया। इसी तरह आरोपित लैब संचालकों के बयान और दस्तावेजों में दर्ज प्रविष्टियां मेल नहीं खा रही हैं। इनका अध्ययन किया जा रहा है। पूछताछ शनिवार को भी जारी रहेगी।

28 को पेश होंगे लालचंदानी लैब के प्रतिनिधि: सीडीओ सौरभ गहरवार ने बताया कि मैक्स कारपोरेट सर्विसेज सहयोगी दिल्ली की डा. लालचंदानी लैब के प्रतिनिधियों ने पेश होने के लिए सोमवार 28 जून तक का समय मांगा है।

सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने साझा की जानकारी: सीडीओ की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने कुंभ मेले के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका में रहे 24 कार्मिकों को भी बुलाया था। इनमें से 23 पहुंचे थे। सभी ने जांच अधिकारियों के सामने अपने सेक्टर से संबंधित कोरोना जांच संबंधी जानकारी समिति से साझा की। जांच समिति ने उनसे उस दौरान हुई कोरोना जांच, जांच करने वाले कर्मियों की संख्या, मेले के दौरान आए श्रद्धालुओं की संख्या आदि की जानकारी ली गयी। आरोपितों से कुछ सवाल जवाब सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में भी हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकारों पर अनर्गल आरोपों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सिद्धू
Next: राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.