Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो नये साल की तैयारियों पर लग सकता है ग्रहण
  • देहरादून

कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो नये साल की तैयारियों पर लग सकता है ग्रहण

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

देहरादून। यदि ऐसा ही चलता रहा और राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो नये साल की तैयारियों पर ग्रहण लग सकता है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां होटल संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं।
कोरोनाकाल में पर्यटन नगरी मसूरी,नैनीताल, सहित अन्य टूरिस्ट स्पॉट्स में नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मसूरी में होटलों में 20 से 40 फीसदी तक की बुकिंग भी आ गई हैं। इधर, मसूरी और नैनीताल आने वाले पयर्टकों की कोरोना जांच के हाईकोर्ट के आदेश के बाद पर्यटन कारोबारियों की निगाह प्रशासन के निर्णय पर टिक गई है। इधर, प्रशासन पहले ही जिले में प्रवेश करने वालों की बार्डर चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहा है। पर्यटक नगरी मसूरी में नए साल के लिए अधिकांश होटलों में 40 से 50 बुकिंग हैं, लेकिन बुधवार को हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया कि मसूरी और नैनीताल में बिना कोविड जांच के पर्यटक नहीं जा सकेंगे। इसका असर यहां के पर्यटन पर पड़ेगा। बुधवार को भी मसूरी में 151 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा बिना मास्क के माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर घूमने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के हर दिन चालान काटे जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि मसूरी में पुलिस द्वारा हर दिन बिना मास्क घूमने वालों के चालान किए जा रहे हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मसूरी में हर दिन कोरोना जांच की जा रही है। होटल एसोसिएशन की महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि अभी तक नए साल को लेकर 20 प्रतिशत तक की बुकिंग है। आगे कितनी बुकिंग आएंगी, इस बारे में कुछ कह नहीं सकते । उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश की उन्हें जानकारी नहीं है। होटल विष्णु पैलेस के एमडी राम कुमार गोयल ने कहा कि अभी होटल में 40 फीसदी बुकिंग है। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक के लिए बुकिंग मिल रही है। उम्मीद है कि नए साल पर होटल पैक रहेगा। यदि हाईकोर्ट द्वारा आदेश जारी किया गया है तो इसका असर यहां के पर्यटन पर पड़ेगा। होटल रमाडा के मैनेजर हर्षमणि सेमवाल ने बताया कि नए साल के लिए अभी तक 30 प्रतिशत बुकिंग आ चुकी हैं और लगातार बुकिंग आ रही है। उम्मीद है कि नए साल पर होटल पैक रहेगा। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले दिनों में होटलों में बुकिंग तो बढ़ेंगी लेकिन कोविड की रफ्तार तेज हुयी तो आने वाले नये साल के स्वागत में आयोजित होने वाले समारोहों पर ग्रहण लग सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना वकील के पैरवी कर सकते हैं मानवाधिकार आयोग में
Next: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को मिला पदेन निदेशक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.