Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोराना के बाद अब डेंगू ने लोगों की चिंता बढ़ाई
  • राष्ट्रीय

कोराना के बाद अब डेंगू ने लोगों की चिंता बढ़ाई

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। यूपी, पंजाव, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, गुजरात, दिल्ली ये कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां कोराना के बाद डेंगू ने चिंता बढ़ा दी है। काफी जगहों पर अस्पताल भरे हुए हैं। यहां तक कि इस डेंगू बुखार के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। डेंगू से पीड़ित मरीजों के परिजन प्लेटलेट्स के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जिन अस्पतालों में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं हैं, उनमें भर्ती मरीजों के परिजन ब्लड बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
बात यूपी की करें तो कई जिलों में डेंगू के मरीजों की गिनती कई सौ में गिनी जा रही है। राजधानी लखनऊ में भी हाल खराब है और एक-एक दिन दर्जनों मरीज मिल रहे हैं। अलीगढ़ हो या बरेली सभी जगह क्षमता से अधिक मरीज होने के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं।
इसके अलावा पंजाब में डेंगू के मरीजों की संख्या 6704 तक पहुंचने के बाद सेहत विभाग की नींद टूटी। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू के मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा। राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सेहत विभाग ने राज्य को पांच जोन में बांट दिया है। राज्य में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज होशियारपुर में 1009, बठिडा में 962 और पठानकोट में 835 रिपोर्ट हो चुके हैं।
हरियाणा में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यमुनानगर, कैथल, करनाल, जींद, अंबाला में हर रोज डेंगू के 5 से 10 केस सामने आ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि बुखार आने पर लापरवाही न करें, चिकित्‍सक से संपर्क करें। जरूरत हो तो खून की जांच भी कराएं। जींद में अब तक डेंगू के 49 केस सामने आ चुके हैं। इस दौरान जिले में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो गई। जिलेभर के निजी व सरकारी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि डेंगू के लिए सितंबर व अक्टूबर माह पीक माना जाता है।
वहीं जम्मू-कश्मीर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामले से स्वास्थ्य विभाग चिंतित नजर आ रहा है। बताया गया कि हर दिन आठ से दस नए मामले आ रहे हैं। इसको देखते हुए डेंगू के मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई गई है, वहीं स्टेट मलेरिया अधिकारी डा। बेलू शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन करने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में अभी तक 279 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। एक मरीज ऊधमपुर का तो एक सुंदरबनी का रहने वाला था।
उधर, गुजरात में भी डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया जैसे मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात के सिविल हास्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, हेपेटाइटिस मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘अब तक डेंगू के 96 मामले, हेपेटाइटिस के 99 और चिकनगुनिया के 63 मामलों की पहचान हो चुकी है। उचित रोकथाम के जरिए मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही
Next: भारत में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से हो रहा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.