Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3.40 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी घटकर 2 लाख रह गई है, जो 217 दिन में सबसे कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 166 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,51,980 हो गई है। देश में लगातार 22 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 111 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घट कर 2,01,63 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58 करोड़ 98 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है, जिनमें से 9 लाख 23 हजार नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 97.23 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ की राजधानी में सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट
Next: कोराना के बाद अब डेंगू ने लोगों की चिंता बढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.