Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कंटेनर ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, 6 की मौत, 37 घायल
  • ऊधम सिंह नगर

कंटेनर ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, 6 की मौत, 37 घायल

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा एनएच-74 पर उत्तरप्रदेश के जिला बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में सिरसा मोड़ पर भीषण हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर उत्तम नगर गुरुद्वारे जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने पीछे से टक्कर में मार दी। टक्कर से ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। ट्रॉली में सवार छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 37 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलभट्टा और बहेड़ी पुलिस ने आननफानन में सभी घायलों को बहेड़ी और किच्छा के सरकारी अस्प्ताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। रविवार को गांव बसगर शर्मा फार्म शक्तिफार्म के लभगभ 50 महिलाएं एवं पुरुष व बच्चे टैक्ट्रर-ट्रॉली पर सवार होकर एनएच-74 सितारगंज रोड पर स्थित बाबा बुड्डा साहिब गुरुद्वारा उत्तम नगर में सत्संग के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 9:15 बजे बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र की सिरसा पुलिस चौकी के निकट हाईवे के कट से ट्रैक्टर चालक सोहन सिंह ने टैक्ट्रर-ट्रॉली को दूसरी तरफ जाने के लिए मोड़ा। इसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से श्रद्धालुओं से खचाखच भरी ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। सवार श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही बरा पुलिस चौकी से पुलिस व ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने राहगीरों की मदद से ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे से निकालकर 20 घायलों को बहेड़ी व 26 घायलों को किच्छा के सीएचसी में भेजा गया। उपचार के दौरान बहेड़ी में सुमन कौर (15) पुत्री भजन सिंह, गुरनाम बाई (30) पत्नी सोहन सिंह, अमनदीप (8) पुत्र सतनाम, राजा (6) पुत्र विक्रम सिंह, जस्सी (35) पत्नी सुखदेव सिंह व किच्छा सीएचसी में भजन सिंह (32) पुत्र गज्जन सिंह की मौत हो गई। किच्छा में भर्ती 20 घायलों को गंभीर होने पर जिला अस्पताल व चार को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। उधर, सूचना मिलते ही बहेड़ी सीओ तेजवीर सिंह, कोतवाल सतेन्द्र भड़ाना, थाना पुलभट्टा इंचार्ज कमलेश भट्ट, किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बरेली उत्तर प्रदेश के आईजी रेंज रमित शर्मा, बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी घटना स्थल पहुंचे और मौका मुआयना कर घायलों को मदद पहुंचाई।

 

हादसे के बाद हाईवे पर जाम: नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह हालातों पर काबू कर हाईवे पर पलटी ट्रॉली को क्रेन की मदद से एक ओर कर यातायात सुचारू कराया। इससे लोगों को रात मिली। वहीं हादसे के बाद भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के साथ घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालने में मदद की। उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया। हर कोई वहां पर घायलों की मदद करते दिखाई दिया।

घटना स्थल यूपी बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र का है, इसीलिए कानूनी कार्रवाई वहीं से होगी। फिलहाल यूपी और उत्तराखंड पुलिस का पूरा फोकस घायलों का बेहतर इलाज कराने पर है। आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटेलनगर में 31 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरूआत
Next: 9 साल की क़ानूनी लड़ाई के बाद 9 सेकंड में मिट्टी में मिल गए करप्शन के ट्विन टावर्स, धुएं के गुबार में डूबा नोएडा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.