Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का हल्ला बोल…दलितों और महिलाओं के उत्पीडऩ के विरोध में दिया धरना
  • देहरादून

कांग्रेस का हल्ला बोल…दलितों और महिलाओं के उत्पीडऩ के विरोध में दिया धरना

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

देहरादून। देशभर में महिलाओं एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश मुख्यालय देहरादून के गांधी पार्क में ’महिला एवं दलित उत्पीडन विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं एवं दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों की घटनायें हैं जो देश को कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है तथा इसका विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुव्र्यवहार, लाठी चार्ज तथा गिरफ्तारी जैसा कृत्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, अम्बरीश कुमार, रामयश सिंह, रामसिह सैनी, पूर्व विधायक राजकुमार, राजीव महर्षि, गोदावरी थापली, जयेन्द्र रमोला, लखपत बुटोला, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, जिलाध्यक्ष धर्मपाल, संजय अग्रवाल, कजीमखान, दिनेश पुण्डीर, सुमित्तर भुल्लर, महेश प्रताप राणा, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव मंजुला तोमर, राजेश शर्मा, शांति रावत, सीताराम नौटियाल, गिरीष पुनेड़ा, शोभाराम, कमरखान ताबी, राजेश पाण्डेय, डॉ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, महन्त विनय सारस्वत, संदीप चमोली, कै0 बलवीर सिंह, अमरजीत सिंह, अजय नेगी, कमलेश रमन, देवेन्द्र सती, मनीश नागपाल, गौरव अग्रवाल, दीवान सिंह बिष्ट, सूरत सिंह नेगी, आजाद अली, भरत शर्मा, महेश शर्मा, दीप बोहरा, पार्षद नीनू सहगल, डॉ0 विजेन्द्र पाल, अर्जुन सोनकर, देविका रानी, कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, इलियास अंसारी, रमेश कुमार मंगू, हरिप्रसाद भट्ट, हरेन्द्र बेदी, महेन्द्र रावत, हुकम सिंह गडिया, डॉ0 प्रतिमा सिंह, अमित भण्डारी, बॉबी त्यगी, प्रवीन त्यागी, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर, शम्मी प्रकाश, अरूण शर्मा, राहुल बिष्ट, सुन्दर लाल मौर्य, मोहित नेगी, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, मोहित ग्रोबर, धर्म सिंह पंवार, अनिता निराला, महेश जोशी, नागेश रतूड़ी, ललित भद्री, अनूप कपूर, अजय रावत, संदीप कुमार, नागेश रतूड़ी, अनिल बसनेत, आनन्द बहुगुणा, अमित भण्डारी, मोहित नेगी, सुलेमान अली, आयुश सेमवाल, पुष्कर सारस्वत, नजमा खान, विपुल नौटियाल, सूर्यप्रताप राणा, लाखीराम बिजलवाण,, बाला शर्मा, रॉबिन पंवार, विजय रतूड़ी मोन्टी, कार्तिक चांदना, सुधीर सुनेहरा, सोनू तिवारी, राजेन्द्र थापा, अनिता निराला, पूनम कण्डारी, रामकुमार थपलियाल, नीरज नेगी, मंजू चैधरी, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाडी, मदन कोहली, धीरेन्द्र सावन, मो0 आजिम सिद्धिकी, जितेन्द्र बडथ्वाल, मुस्तकिम, बाबू हसन, आशीष नेहरा, संतोश सैनी, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा छुड़ाने के नाम पर कारोबार
Next: हाईकोर्ट के पुराने नियमों में बदलाव की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.