Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईकोर्ट के पुराने नियमों में बदलाव की मांग
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • न्यायालय

हाईकोर्ट के पुराने नियमों में बदलाव की मांग

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट के 68 साल पुराने नियमों में बदलाव की मांग को लेकर दायर नोएडा निवासी अजय गौतम की जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि कुमार मलिमथ एवं रविन्द्र मैठाणी की खण्डपीठ में याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने कहा कि हाईकोर्ट में पहले से ही इन मांगों पर विचार किया जा रहा है। यदि उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है, तो वे पुन: याचिका दायर करने को स्वतंत्र होंगे। अजय गौतम ने जनहित याचिका में कहा है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1952 के नियमों का पालन किया जा रहा है। याचिका में सबसे अधिक महत्व हाईकोर्ट के रजिस्ट्री कार्यालय से संबंधित नियमों को दिया गया है। कहा गया है कि कई वादियों एवं प्रतिवादियों को उनके मुकदमे कोर्ट में लगने की सूचना या तो तारीख के पूर्व दिवस की शाम मिलती है या फिर मिलती ही नहीं है। जिस कारण जो लोग अपने मुकदमे अधिवक्ता के बजाय स्वयं लड़ते हैं अथवा उनके अधिवक्ता बाहरी शहर या राज्य से आते हैं, उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्योंकि वाद की पूर्व संध्या पर सूचना मिलने के बाद केस की तैयारी करना और मुकदमे की पैरवी के लिये नैनीताल पहुंचना कठिन हो जाता है। इन पुराने नियमों से न्याय मिलने में भी देरी हो रही है। अजय गौतम ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट के वर्षों पुराने नियमों में बदलाव कर वादियों प्रतिवादियों को उनके मुकदमे की तारीख एसएमएस या ई-मेल के जरिये देने, रजिस्ट्री कार्यालय के पुराने नियमों में बदलाव कर उनमें आधुनिकीकरण करने, डिजिटल माध्यम का उपयोग करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस का हल्ला बोल…दलितों और महिलाओं के उत्पीडऩ के विरोध में दिया धरना
Next: 17 नवंबर से खुलेंगे प्राइवेट स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.