Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री से की रैंकर उप निरीक्षक भर्ती घोटाले के जांच की मांग
  • देहरादून

मुख्यमंत्री से की रैंकर उप निरीक्षक भर्ती घोटाले के जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 24/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। रैंकर उप निरीक्षक भर्ती 2014-15 की उच्च स्तरीय जांच समेत सहकारी बैंक घोटाले की जांच रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग जन संघर्ष मोर्चा ने की है। मोर्चा की ओर से गुरुवार को इस आशय का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया। ज्ञापन देने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने बताया कि रैंकर उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में लगभग 300 परीक्षार्थियों का परिणाम वर्ष 2016 में घोषित किया गया था, जिसमें लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से कराई गई। रैंकर परीक्षा उसी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संपन्न कराई गई, जिसने उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा संपन्न कराई थी। सूत्र बताते हैं कि लिखित परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में बामुश्किल 30 से 40 प्रश्न हल किए और बाकी शीट कोरी छोड़ कर आ गए, जिसको बाद में ओएमआर शीट में सेटिंग-गेटिंग के आधार पर भरा गया। कहा कि ओएमआर शीट की फॉरेंसिक जांच कराई जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती कराई गई थी, जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जनपद में बड़े पैमाने पर जालसाजों ने भर्ती घोटाले को अंजाम दिया था, जिसको लेकर सरकार ने एक अप्रैल 2022 को जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। बताया कि कमेटी ने अक्तूबर 2022 को रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। नेगी ने आरोप लगाया कि इन भर्तियों में एक पद 10 लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक में बेचा गया था, जिसकी पुष्टि जालसाजों और नौकरी पाए अभ्यर्थियों के बैंक खातों में हुए लेनदेन की डिटेल से पुष्टि की गई है। कहा कि इन घपलेबाजों ने अपने रिश्तेदारों के साथ- साथ बैंक में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के परिजनों से मोटी रकम हासिल कर नौकरियां बांट दी थी। प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विनयकांत नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में कैटोनमेंट बोर्ड को हटाने की रक्षा राज्यमंत्री से की मांग
Next: कंपनी में लोडर लगाने के नाम पर ठगी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.