Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अंकिता हत्याकांड : हर एंगल से होगी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई : सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड : हर एंगल से होगी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई : सीएम

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कारवाई होगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से संयम बरतने की अपील की। रविवार दोपहर खटीमा व नानकमत्ता का दौरा करने के बाद दून के जीटीसी हेलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे समय में भी उनके पिताजी लोगों से संयम की अपील कर रहे हैं, इसके लिए मैं भी उन्हें सैल्यूट करता हूं, जिनकी बेटी के साथ इतना बड़ा जघन्य अपराध हुआ है। उनके पिताजी ने सभी से यह भी अपील की है कि वे अंतिम संस्कार कराना चाहते हैं, सभी लोग साथ दें। मैं भी सभी से सहयोग की अपील करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी कारवाई तय समय से हो रही है। कहीं भी किसी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी। एसआईटी का गठन के बाद उसने अपना काम शुरू कर दिया है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को फिर विश्वास दिलाया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई होगी। जांच में कोई भी कार्नर छूटने वाला नहीं है। कहा कि जांच में यदि अन्य किसी का भी नाम आता है तो ऐसे सभी को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।धामी ने कहा कि ऐसे समय में लोगों का गुस्सा व रोष होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। इतनी बड़ी घटना हमारी बेटी के साथ हुई है। उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हत्याकांड की जांच जल्दी से जल्दी कराई जा रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से इस मामले की सुनवाई कराई जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आरोपियों को सजा दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घड़ी में सरकार के साथ ही पूरे प्रदेशवासी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। राज्य सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलग-अलग बैरकों में बंद हैं अंकिता के हत्यारोपी
Next: वन विभाग की जमीन पर हाकम का अवैध कब्जा; रिजॉर्ट पर नोटिस जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.