Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • वन विभाग की जमीन पर हाकम का अवैध कब्जा; रिजॉर्ट पर नोटिस जारी
  • उत्तरकाशी

वन विभाग की जमीन पर हाकम का अवैध कब्जा; रिजॉर्ट पर नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
default featured image

उत्तरकाशी। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार उत्तरकाशी के जखोल जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत का सांकरी रिजॉर्ट सरकारी भूमि पर बना है। रविवार को यहां पहुंची उत्तरकाशी जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने नाप जोख करते हुए इसकी पुष्टि की। हाकम सिंह ने राज्य सरकार की 1.128 हेक्टेयर भूमि में आलीशान रिजॉर्ट और अन्य निर्माण कराया है।  इसके बाद प्रशासन ने हाकम सिंह को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। हाकम ने विभाग की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया है। जिसके बाद वन विभाग ने भी हाकम को नोटिस भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद ही प्रशासन अवैध कब्जा के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हाकम सिंह को जिला प्रशासन ने जहां एक सप्ताह का नोटिस जारी किया है, वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने वाइल्ड लाइफ सेक्शन 34 के तहत उसे नोटिस जारी कर दिया। एडीएम तीरथपाल सिंह, वन्य जीव गोविंद पशु विहार के उप निदेशक डीपी बलोनी, राजस्व प्रशासन और पुलिस टीम रविवार को सुबह सांकरी पहुंची थी। यहां दिनभर अधिकारी अवैध कब्जे के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी करने लगे रहे। जिला प्रशासन की टीम अवैध कब्जे वाली भूमि की नाप जोख और चिह्नांकन में जुटी रही। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एडीएम तीरथपाल सिंह ने बताया कि जांच में हाकम सिंह का रिजॉर्ट और अन्य संपति राज्य सरकार की भूमि पर पाई गई है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाकम का पक्ष सुनने के बाद आगे अवैध कब्जा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क उप निदेशक डीपी बलोनी ने बताया कि विभागीय जमीन पर भी हाकम ने अवैध निर्माण किया है, जिस पर उसे नोटिस जारी कर दिया गया है।  जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि पेपर लीक का आरोपी हाकम सिंह को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। इसके बाद ही नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

इतनी भूमि पर अवैध कब्जा:  हाकम सिंह ने राज्य सरकार की 1.128 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया है, जिस पर उसने तीन भवन बनाए हैं। जबकि वन्य जीव गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क की 0.907 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा किया है। जहां उसने दो भवन व 130 के सेब पेड़ों का बागीचा तैयार किया है। जबकि हाकम सिंह का आलीशान सांकरी रिजॉर्ट लोनिवि, राजस्व व वन विभाग की भूमि पर संयुक्त रूप से बना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड : हर एंगल से होगी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई : सीएम
Next: अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाएंगे: डीजीपी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.