Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चुनाव बहिष्कार पर अड़े मानपुर-नई बस्ती के ग्रामीण
  • ऊधम सिंह नगर

चुनाव बहिष्कार पर अड़े मानपुर-नई बस्ती के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

काशीपुर। मानपुर, नई बस्ती के ग्रामीणों ने डीएम और तहसीलदार के आश्वासन के बाद चुनाव बहिष्कार वापस लेने की संभावनाओं को बैठक में खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव बहिष्कार वापस लेकर नोटा दबाने के विकल्प पर विचार चल रहा था, लेकिन बैठक में ग्रामीणों ने ऐलान किया कि चुनाव बहिष्कार जारी रहेगा। गांव से कोई भी ग्रामीण वोट करने नहीं जाएगा। वर्ष 1994 में पौड़ी के ग्राम धारा, झिरना और कोठीरो के सैकड़ों परिवारों को कॉर्बेट रिजर्व ने जंगली जानवरों के आतंक के चलते वन बंदोबस्त के तहत विस्थापित कर मानपुर नई बस्ती में बसाया था। लेकिन, 27 साल भी उन्हें जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिल पाया। जबकि वह हर चुनाव में मतदान करते चले आ रहे हैं। मालिकाना हक नहीं मिलने पर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि किसान पेंशन भी नहीं मिल रही है। कई बार अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है। समस्या का समाधान नहीं होने पर विस्थापति 284 परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर घरों के आगे चुनाव बहिष्कार का शपथ पत्र और छतों पर काले झंडे लगाये हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद एक बार ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर नरम रुख अपनाया था। वहीं गांव के मंदिर परिसर में बैठक में अधिकांश ग्रामीण चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर अड़े रहे। ग्रामीण दिलीप सिंह रावत ने बताया बैठक में चुनाव बहिष्कार वापस लेकर नोटा दबाने पर भी चर्चा की, लेकिन ग्रामीण चुनाव बहिष्कार पर अड़े रहे। फिलहाल उनका चुनाव बहिष्कार जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21 साल में प्रदेश के मुद्दों पर नहीं बनी कोई नीति : ऐरी
Next: काशीपुर डिपो की बस में 10 यात्री बेटिकट पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.