Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली जिला अस्पताल में पर्ची बनाने वाला कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित
  • चमोली

चमोली जिला अस्पताल में पर्ची बनाने वाला कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 18/01/2022
default featured image

चमोली। चमोली जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर ओपीडी में मौजूद लोगों को सांप सूंघ गया और वे एक-एक कर जिला अस्पताल गोपेश्वर से खिसकने लगे।

सीएमओ डॉ0 एसपी कुड़ियाल ने बताया कि पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है। चमोली जिले के जिला अस्पताल गोपेश्वर की ओपीडी में  पंजीकरण करने वाला (पर्ची काटने वाले) स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। उक्त स्वास्थ्य कर्मी सुबह से करीब 200 लोगों की पर्चियां काट चुका था।

सीएमओ डॉ0 एसपी कुड़ियाल ने बताया कि मंगलवार को सभी अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी। सोमवार को विभिन्न गांवों से ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी कोरोना की एंटिजन जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि इससे पूर्व वह करीब 200 तक पर्चियां बना चुका था।

श्रीनगर गढ़वाल में भी एसडीएम श्रीनगर और एचएनबी गढ़वाल विवि के एक शिक्षक, तीन छात्र-छात्राएं और एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के तीन जवान, सहित 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गढ़वाल विवि के छात्रावास में तीन छात्र-छात्राएं भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। विवि के छात्रावासों के 13 छात्र-छात्राएं अब तक पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से पांच छात्रावासों में रह रहे हैं।

विवि के चीफ हॉस्टल वार्डन प्रो. दीपक कुमार ने बताया कि संक्रमित छात्रों को आइसोलेट किया गया है। छात्रावास के सभी 600 छात्र-छात्राओं की सैंपलिंग कराई जा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 जनवरी
Next: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 202 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.