Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • छिनका में अतिवृष्टि से घरों में घुसा मलबा
  • रुद्रप्रयाग

छिनका में अतिवृष्टि से घरों में घुसा मलबा

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीती रात भारी बारिश के चलते छिनका गांव की बस्ती में लोगों के घरों में मलबा और पानी घुस गया। जबकि पेयजल लाइन और सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई। कई गोशालाओं में भी मलबा घुसने से नुकसान हुआ है। सूचना पर तहसीलदार रुद्रप्रयाग और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे जबकि रेड क्रॉस की टीम भी प्रभावित गांव पहुंची। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1 बजे के छिनका के करीब अतिवृष्टि होने से भारी नुकसान हुआ। अनुसूचित बस्ती में मलबा और पानी लोगों के घरों में घुसा। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है किंतु लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि रात में विजयलाल ने घटना के दौरान जोर-जोर की पत्थर बुलडोजरों की आवाजें सुनी। भयभीत विजयलाल बाहर आए और अपने पारिवारिक और बस्ती के सभी लोगों को जगाया। सब लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में भागे। मौके पर पहुंची तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत ने बताया कि दो घरों में मलबा घुसा है जबकि करीब दस गौशालाएं प्रभावित हुई है। पेयजल लाइन और सिंचाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार विजयपाल लाल और राहुल लाल को शासन से निर्धारित अहैतुक राशि के राहत चेक दिए गए। जबकि जरूरत की सामग्री दी जा रही है। इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत बचाव किया। रेडक्रॉस सोसाइटी ने भी गांव जाकर लोगों की मदद की। रेड क्रॉस के राज्य प्रतिनिधि सतेंद्र भण्डारी, राज्य प्रतिनिधि मुंशी चौमवाल, कोषाध्यक्ष अनूप सेमवाल, सचिव जसपाल भारती, उप निरीक्षक सारी दिनेश सिंह रावत आदि ने लोगों की मदद की। आपदा प्रभावित परिवारों को सांत्वना एवं कीचन सेट, कम्बल, हाईजीन किट आदि वितरित की। वहीं घटना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने गांव का दौरा किया और लोगों की परेशानियां पूछी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
Next: सीएम धामी आज चमोली में

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.