Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्रा से दुष्कर्म में युवक पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

छात्रा से दुष्कर्म में युवक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/02/2021
rns featured image new

रुडकी। रायसी चौकी के एक गांव में युवक-युवती ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। लक्सर की रायसी चौकी के एक गांव के युवक का गांव के ही एक परिवार की छात्रा के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों एक खेत में मिले और दोनों ने प्यार के लिए अपनी मर्जी से जान देने की बात कहकर मोबाइल फोन से वीडियो तैयार की। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बुधवार को छात्रा के माता-पिता को वीडियो की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद वे उसे साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामला छात्रा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनुज पुत्र कर्णपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि पीडि़त छात्रा को मेडिकल करा लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश करके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। बयान दर्ज होने के बाद मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी के मामले में तीन अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज
Next: सिंचाई कर्मी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.