Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • छठे राज्य वित्तायोग की चतुर्थ बैठक बद्दी में आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

छठे राज्य वित्तायोग की चतुर्थ बैठक बद्दी में आयोजित

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
satpal satti.jpg

सोलन(बद्दी) (आरएनएस) : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आज सोलन जिला के बद्दी में छठे राज्य वित्तायोग की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खण्ड नालागढ़ के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, नगर परिषद परवाणू, बद्दी एवं नालागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।सतपाल सिंह सत्ती ने बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने सुझाव राज्य वित्तायोग को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को राज्य वित्तायोग अपनी संस्तुति में समायोजित कर इन्हें प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को लक्षित वर्गों तक पहुंचने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग से ही योजनाओं के लाभ जन-जन तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत एवं उज्ज्वला योजना सहित कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा एवं मुख्यमंत्री स्वावलंबन तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव एवं टीकाकरण की दिशा में प्रदेश सरकार बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में जनप्रतिनिधियों को सत्त रूप से अपनी भूमिका निभानी है। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन की दिशा में जागरूक बनाएं और कोविड-19 पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि तपेदिक और कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव में जनप्रतिनिधियों को अपनी भूमिका का सफल निर्वहन करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। केन्द्र सरकार आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
बैठक में पंचायती राज एवं शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ छठे राज्य वित्तायोग की शर्तों के अनुसार विभिन्न बिन्दुओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। प्रतिनिधियों के साथ इन संस्थाओं से सूचना एकत्रित करने के लिए तैयार की गई प्रश्नावली भी साझा की गई।
दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश कुमार, बीडीसी नालागढ़ की अध्यक्ष बलविन्द्र कौर, नगर परिषद परवाणु की अध्यक्ष निशा शर्मा, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष रीना शर्मा, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिला चैधरी, जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधु, राहुल शर्मा एवं सर्बजीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, राज्य गौवंश सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य वित्तायोग के उपनिदेशक रविन्द्र कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मण्डल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डीआर चंदेल, परवाणु, बद्दी एवं नालागढ़ नगर परिषदों के पार्षगण, विभिन्न बीडीसी सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 प्लस के छूटे हुए सभी नागरिक अवश्य लगवाएं वैक्सीनः एसडीएम
Next: परिवहन कार्य के लिए निविदाएं 9 सितम्बर तक आमन्त्रित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.