Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • 18 प्लस के छूटे हुए सभी नागरिक अवश्य लगवाएं वैक्सीनः एसडीएम
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

18 प्लस के छूटे हुए सभी नागरिक अवश्य लगवाएं वैक्सीनः एसडीएम

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
default featured image

आरएनएस राजगढ़। उपमंडल में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छूटे हुए लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए राजगढ़ खण्ड की सभी पंचायतों में पंचायत वार टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से वंचित न रहे। यह बात एसडीएम एवं अध्यक्ष उपमंडलीय कोविड टास्क फोर्स कमेटी राजगढ़़ सुरेंद्र मोहन ने टीकाकरण के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पंचायत वार पंचायत घरों, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्थापित किए गए टीकाकरण केन्द्रों में जाकर लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पंचायत स्तरीय कोविड प्रबंधन समितियों, पंचायत प्रधानोें व जन प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, पटवारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों की लोगों को टीकाकरण केन्द्रों पर लाने में भी जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि टीकारकरण केन्द्रों पर जा कर वैक्सीनेशन के लिए किए गए प्रबंधों की जांच व निगरानी भी की जा रही है ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छूटे हुए सभी व्यक्तियों व अन्य प्रवासी मजदूरों को टीकाकरण केन्द्रों पर लाकर उनकी वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में नायब तहसीलदार राजगढ़ बृज लाल ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश भारद्धाज, राजेश शर्मा व एमएचएस नरेंद्र मैहता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पंचायत राजगढ़ में 27 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Next: छठे राज्य वित्तायोग की चतुर्थ बैठक बद्दी में आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.