Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चंड़ीगढ़ और हरियाणा ब्रांड की 30 पेटी शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार, वाहन सीज
  • देहरादून

चंड़ीगढ़ और हरियाणा ब्रांड की 30 पेटी शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार, वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शनिवार को हिमाचल की सीमा पर लगे कुल्हाल सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान तीस पेटी शराब के साथ कार चालक प्रवेश त्यागी पुत्र प्रवीण त्यागी निवासी ग्राम रोजा यकुबपुरा थाना विसरक तहसील दादरी जिला गौतमबुद्धनगर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। कार से बरामद शराब चंड़ीगढ़ और हरियाणा ब्रांड की पाई गई है। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाल पुलिस को मुखबिर ने चंडीगढ़ और हरियाणा से तस्करी की शराब लाए जाने की सूचना दी। जिस पर कुल्हाल पुलिस हिमाचल सीमा पर लगे बैरियर पर सतर्क होकर तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में हिमाचल की ओर से एक कार सीधे राज्य की सीमा में प्रवेश करने लगी। तभी पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक सीधे सीमा में प्रवेशकर देहरादून की ओर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर मटक माजरी तिराहे पर कार को पकड़कर उसकी तलाशी ली। जिसमें पंद्रह पेटी चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी और 15 पेटी हरियाणा ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जायेगा। कार को सीज कर दिया है। पुलिस की टीम में एसएसआई भुवन चन्द पुजारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण कुमार सैनी, कांस्टेबल कुलदीप, अमित, रईश, नरेश, विकास व प्रवीण शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इतिहास संकलन समिति की बैठक में 26 लोगों ने किए शोध पत्र प्रस्तुत
Next: अंकिता को न्याय मिलने में देरी पर नाराज युवाओं का प्रदर्शन, सीएम के बयान की प्रतियां जलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.