Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता को न्याय मिलने में देरी पर नाराज युवाओं का प्रदर्शन, सीएम के बयान की प्रतियां जलाई
  • पौड़ी

अंकिता को न्याय मिलने में देरी पर नाराज युवाओं का प्रदर्शन, सीएम के बयान की प्रतियां जलाई

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय में हो रही देरी के विरोध में युवाओं ने यहां गोला पार्क में मुख्यमंत्री के बयान की प्रतियां जलाई। यहां जुटे युवाओं ने मुख्यमंत्री के उस बयान की प्रतियां जलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस मौके पर युवाओं ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013 की प्रतियां भी बाजार में महिलाओं के बीच वितरित की।
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के गढ़वाल संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा कि अंकिता भंडारी के हत्याकांड को 5 महीने होने वाले हैं। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता अभी भी वनन्तरा रिजॉर्ट में जा रहे हैं जो की जांच पर सवाल उठाता है। कोर्ट में सरकार की कमजोर पैरवी के कारण ही अंकिता भंडारी के परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला। गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट ने कहा कि अगर सरकार महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंग उत्पीड़न अधिनियम 2013 के ही हिसाब से चलती तो अब तक दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही हो जाती। युवा उक्रांद के पौड़ी जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी ने कहा कथित वीआईपी का नाम अभी तक बाहर नहीं आया है। पर्दे के पीछे केस को कमजोर करने की बड़ी साजिश चल रही है।
राजधानी गैरसैंण निर्माण संघर्ष समिति के प्रवक्ता अरुण नेगी ने कहा कि अगर दोषियों का जल्द ही नार्को टेस्ट नहीं हुआ और उन पर कठोर कारवाई नही हुई तो प्रदेशभर में युवा शक्ति जनता को लामबंद कर के आंदोलन पर उतर जाएगी। प्रदर्शन करने वालो में क्षेत्र पंचायत सदस्य पमाई कोट ब्लॉक प्रकाश बेलवाल, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, श्रीनगर इकाई से सवी सामवेदी, युवा उक्रांद से मनोज नेगी, अंकित नेगी, विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंड़ीगढ़ और हरियाणा ब्रांड की 30 पेटी शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका गुलदार, सतर्क रहने की अपील

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.