Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • इतिहास संकलन समिति की बैठक में 26 लोगों ने किए शोध पत्र प्रस्तुत
  • रुद्रप्रयाग

इतिहास संकलन समिति की बैठक में 26 लोगों ने किए शोध पत्र प्रस्तुत

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भारतीय इतिहास संकलन समिति शाखा रुद्रप्रयाग की बैठक में स्थानीय स्तर पर इतिहास संकलित करने की योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर 26 लोगों ने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. अभिनव तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय तथा अध्यक्षता ओम प्रकाश सेमवाल संस्थापक कलश चैरिटेबल ट्रस्ट ने की। संचालन समिति के महामंत्री विनोद प्रकाश भट्ट ने किया। बैठक में रुद्रप्रयाग जनपद की इकाई के लिए दिनेश कुमार बाजपेई का अध्यक्ष एवं संतोष पवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य वक्ता डॉक्टर अभिनव तिवारी ने बताया की अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन सासाराम में हुआ था जिसमें उत्तराखंड प्रांत से 26 लोगों ने प्रतिभाग करते हुए शोध पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर इतिहास संकलित करने की योजना पर प्रकाश डाला। बैठक में चंद्रशेखर पुरोहित, केएन पुरोहित, कालिका प्रसाद सेमवाल, कालिका प्रसाद शर्मा, कमलेश पांडे, दिनेश पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जनपद के मंत्री एवं अन्य कार्यकारिणी को पूर्ववत रखे जाने का निर्णय लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश पुरोहित को प्रांतीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। शीघ्र संपूर्ण रुद्रप्रयाग में तहसील एवं ब्लॉक तथा न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर तक इतिहास संकलन करने के लिए कार्य योजना बनाए जाने की सहमति दी। बैठक में जनपद से विभिन्न स्थानों से गोविंद प्रसाद पुरोहित, राजेंद्र प्रसाद, भास्करनंद, भगत सिंह नेगी, राम शंकर मिश्र, किशोर वशिष्ठ, भगत सिंह नेगी, रीता सेमवाल, विमला राणा, दमयंती भट्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए माहौल बनाना सभी की जिम्मेदारी: विधायक कंडारी
Next: चंड़ीगढ़ और हरियाणा ब्रांड की 30 पेटी शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.