Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चंदन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा..  पत्नी ने करवाई थी भाई से चंदन की हत्या
  • नैनीताल

चंदन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा..  पत्नी ने करवाई थी भाई से चंदन की हत्या

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

नैनीताल। गौनियारों निवासी चंदन गौनिया हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद चंदन बेरोजगार होकर अपने गांव आ गया था। उसके बाद से चंदन के पास कोई नौकरी या काम भी नहीं था। चंदन अक्सर शराब पीता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर चंदन की पत्नी ने पति को मारने का मन बना लिया। पत्नी के भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर चंदन को डुंगरीधार बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पत्नी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  बुधवार को भवाली कोतवाली में सीओ प्रमोद साह ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चंदन सिंह गौनिया (26) पुत्र शिवराज सिंह गौनिया ग्राम गोनियारों में रहता था। उसकी शादी तीन साल पहले यशवंती देवी निवासी अमजड़, पदमपुरी से हुई थी। लॉकडाउन से पहले चंदन पानीपत (हरियाणा) में नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद वह गांव आ गया। घर पर चंदन का आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था। आरोप है कि वह शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। इससे तंग आकर पत्नी यशवंती ने चंदन की हत्या करने का मन बना लिया। पुलिस के अनुसार 29 मई को यशवंती अपने मायके अमजड़ चली गई। 31 मई को चंदन ने फोन कर उसे वापस घर आने को कहा, लेकिन यशवंती ने अपने भाई दिनेश सिंह से चंदन के साथ रहने से इनकार कर दिया और चंदन को रास्ते से हटाने की बात कही। इस पर दिनेश ने अपने दोस्त कमल सिंह रावत निवासी अमजड़ को भी चंदन की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक जून को अमजड़ देवीधुरा में पूजा थी। गांव के लोगों के साथ दिनेश और कमल भी देवीधुरा गए। दोनों ने चंदन को अपने एक अन्य मित्र हरेन्द्र सिंह से फोन करवाकर डूंगरीधार बुलवा लिया, जहां पत्थर से मारकर दोनों ने चंदन की हत्या कर दी और शव नीचे जंगल में फेंक दिया। पूछताछ में दिनेश, कमल और यशवंती ने जुर्म कबूल कर लिया। टीम में थानाध्यक्ष महेश जोशी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, राजेश कुमार, विपिन शर्मा, प्रदीप पिलखवाल, चंद्रशेखर मल्होत्रा, शुमन राणा, त्रिलोक सिंह, अशोक रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंजीनियर संगठन ने किया ग्रेड-पे कम करने का विरोध
Next: बीएड प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.