Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 21/04/2022
rns featured image new

अंत्योदय योजना के तहत गरीब महिलाओं को मिलेंगे तीन रसोई गैस सिलेंडर फ्री

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गरीब वर्ग की महिलाओं को अंत्योदय योजना के तहत हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर फ्री उपलब्ध करवाए जाएं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस योजना के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि जल्द ही इसका ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट की बैठक में लाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पहाड़ी जनपदों में महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। इसके लिए सिस्टम को और दुरस्त कर आम व्यक्ति को राहत दी जाए। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राशन कार्ड धारकों और राशन विक्रेताओं की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके, इसके लिए एक सिस्टम तैयार किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस बात पर विशेष जोर देने को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राज्य खाद्य योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि वो इसका लाभ भी उठा सके। विभाग का प्रयास ये होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति केंद्र और प्रदेश सरकार की इन लाभान्वित योजनाओं से वंचित न रहे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब प्रदेश सरकार की ओर से सस्ता गल्ला की दुकानों में गेहूं, चावल और चीनी के साथ फोर्टिफाइड नमक और अन्य खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए भी अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य की सभी राशन की दुकानों को सीएससी सेंटर्स के रूप में कार्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए। वहीं बाट-माप-तोल विभाग को निर्देशित किया कि उवभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाए और अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि अपने कार्यालयों में समय पर आएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, दो कार्यकर्ता भी किये निष्कासित
Next: पीएम आवास में घर बनने पर दी पांच हजार की धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.