Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, दो कार्यकर्ता भी किये निष्कासित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, दो कार्यकर्ता भी किये निष्कासित

RNS INDIA NEWS 21/04/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि चंपावत उपचुनाव में दल सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। साथ ही दल से दो कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
देहरादून स्थित उक्रांद मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान के लिए यह कदम कुछ कदम उठाए गए हैं। दल में नए सिरे से सभी सदस्य अपनी सदस्यता नवीनीकरण करेंगे। उन्ही को ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर,जनपद स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक जिम्मेदारी दी जाएगी। आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में दल मजबूती के साथ तैयारी करेगा।
चंपावत विधानसभा के विधायक की ओर से त्यागपत्र देने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूकेडी चंपावत का उपचुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते दल से चंद्र प्रकाश जोशी, सम्राट सिंह पंवार को छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया हैं। कार्यालय का प्रभार अब बहादुर सिंह रावत संभालेंगे। साथ ही विजय बौड़ाई को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्रांद के आगामी वार्षिक अधिवेशन तथा दल कार्यों के संचालन के लिए दल एक संचालन समिति का गठन किया गया है। इसमें दिवाकर भट्ट, बी डी रतूड़ी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, पुष्पेश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, चंद्र शेखर कापड़ी, ब्रह्मानन्द डालाकोटी, आनंद सिंह असगोला, किशन मेहता, हरीश पाठक, सुरेन्द्र कुकरेती, ए पी जुयाल, ललित बिष्ट, डॉ शक्ति शेल कपरुवाण, डी डी जोशी, वी के ओली, प्रताप शाही, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, जे पी उपाध्याय, विजय बौडाई, प्रमिला रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट को शामिल किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गुलदार की खाल के साथ किया एक गिरफ्तार
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 19.12.25_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.